छत्तीसगढ़

अब पुलिस जवानों को भी मिलेगा सप्ताहिक अवकाश…रात में ड्यूटी करने वालों को दिया जाएगा 24 घंटे का रेस्ट…नव वर्ष के पहले दिन मिली खुशखबरी…देखें आदेश…

रायपुर। नव वर्ष का नया सवेरा पुलिस जवानों के लिए खुशखबरी भरी रही। साल के पहले ही दिन पुलिस जवानों को नई सौगात मिल गई। अब से पुलिस जवानों को सप्ताह में एक दिन अवकाश दिया जाएगा। साथ ही रात में ड्यूटी करने वाले जवानों को 24 घंटे का रेस्ट दिया जाएगा।



कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद पुलिस जवानों को सप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा की थी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में यह घोषणा की गई थी। सत्ता संभालते ही मध्य प्रदेश ने अपना वादा पूरा कर दिया है। अब छत्तीसगढ़ में भी इसे अमल करने की तैयारी की जा रही है। विभाग द्वारा जारी आदेश में देखें जवानों के लिए और क्या-क्या घोषणा की गई है।

यह भी देखें : 10 बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव…उत्तर पुस्तिका में छात्र का नाम, रोल नम्बर पहले से लिखे रहेंगें 

Back to top button
close