छत्तीसगढ़

विश्वास की डोर से जुड़े होते हैं पति-पत्नि: कश्यप

नारायणपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम बेलगांव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 216 नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया और उन्हें नये साल की बधाई और शुुभकामनाएं दी। श्री केदार कश्यप ने कहा कि विवाह जीवन का एक पवित्र बंधन है। पति-पत्नि का संबंध दुुनिया का सबसे विश्वसीनय संबंध होता है। इस बंधन में वे एक-दूसरे के साथ ता:उम्र जुड़े रहते हैं। सुख-दुख में वे एक-दूसरे का कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभाते है।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि शादी सामजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है। यह वर-वधु का नहीं बल्कि दो दिलों का मिलन और दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होंने कहा कि समाज में हम सब की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, चाहे वो सामाजिक, संस्कृति, आर्थिक किसी भी क्षेत्र में हो। हम सब को मिल-जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है। श्री कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई बेहतर योजनाएं बनाई है। जिनका फायदा राज्य के हर वर्ग के व्यक्ति को मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना चलाई है, तो वहीं केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना बनाकर माता-बहनों के लिए धुआं रहित गैस चुल्हा देकर उनकी तकलीफों को दूर किया है। प्रधानमंत्री सजह बिजली हर घर योजना (सौभाग्य योजना) के तहत् शेष सभी मजरों-टोलों और घरों का विद्युतीकरण किया जा रहा है।

Back to top button
close