अंबिकापुर में पारा 4 डिग्री, राजधानी में 9.1 दर्ज किया गया तापमान… बिलासपुर में भी कड़ाके की ठंड, जगदलपुर में भी पारा लुढका…छत्तीसगढ़ जारी है शीतलहर का प्रकोप…

अंबिकापुर/रायपुर। आगामी चौबीस घंटों के दौरान अंबिकापुर सहित आसपास के इलाकों में शीतलहर के हालात बने रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। वहीं राजधानी में ठंड कंपकपाने वाली होगी। प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी हवा की दिशा में मामूली बदलाव होने के बाद ठंड में आंशिक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आ रही उत्तर की सर्द हवा का असर कुछ हद तक कम हुआ है, लेकिन इसके बाद भी छत्तीसगढ़ के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राज्य के उत्तरी इलाके अंबिकापुर में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।
अंबिकापुर शहर के अलावा आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसका असर जनजीवन भी पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हवा की दिशा में आए हल्के बदलाव के बीच तापमान में घट-बढ़ का क्रम बना हुआ है। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर को यलो अलर्ट जारी किया था। इसके असर से प्रदेश में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई थी। यह चेतावनी साल के आखिरी दिन भी बनी रहेगी। अंबिकापुर में पारा 4 डिग्री पहुंच गया है। 31 दिसंबर को सुबह राजधानी में पारा 9.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह बिलासपुर में 8.0, पेण्ड्रारोड में 5.8 तथा जगदलपुर में 5.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
यह भी देखें : धरमलाल कौशिक का सोनिया पर आरोप…कहा…अगस्ता घोटाले में थी शामिल…125 करोड़ लिया कमीशन…