बलौदाबाजार। वर्ष 2018 में बलौदाबाजार जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को एसपी ने प्रशसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिले के सभी जवानों को अपनी ड्यूटी पूर्ण लगन और ईमानदारी के साथ करने प्रोत्साहित करने एसपी द्वारा एक नवागत प्रथा की शुरूवात की गई है।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि सम्मान किसी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के लिए प्रशंसा की एक उत्साहजनक भावना है। सम्मान पुलिस जवानों द्वारा लगन और मेहनत से किए गए कार्यों का प्रतिफल है जो उसकी व्यावसायिक दक्षता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि सम्मान मांगा नहीं जाता बल्कि अर्जित किया जाता है और सम्मान किसी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों का उनके द्वारा पूर्ण लगन, मेहनत और निष्ठा के साथ किए गए महान कार्यों के माध्यम से अर्जित होता है।
उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों और सम्मान का उद्देश्य बलौदाबाजार पुलिस में पेशेवर रूख और उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है, ताकि ऐसे जवान जो तनावपूर्ण स्थितियों और दुर्गम क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शित करते हैं उनका हौसला बढ़े और पहचान भी मिले और जिससे जिले के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी इनके कदमों का पालन कर सके, प्रेरित हो सके। यह सम्मान जिले के अन्य जवानों को प्रोत्साहित तो करेंगे ही, एक तरह से ये उनके असाधारण कार्य का भी सम्मान होगा।
ज्ञात हो कि पुलिस मुख्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विजन डाक्यूमेंट तैयार कर मजबूत पुलिस, विश्वसनीय पुलिस का श्लोगन जारी करते हुए उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए उचित ईनाम, सम्मान तथा पदक से पुरस्कृत करने भी निर्देशित किया गया है, जिसके तहत बलौदाबाजार जिले के समस्त थाना चौकी तथा ईकाई में पदस्थ पुलिस जवानों के कार्यों का वार्षिक विश्लेषण कर पुलिसिंग के 10 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को उनके बेहतरीन पुलिसिंग कार्य के लिए उत्कृष्ट पुलिस-2018 का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान एसपी द्वारा वार्षिक लेखा जोखा के तहत आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान वितरित किया गया।
उत्कृष्ट थाना का पुरस्कार सुहेला, उप निरीक्षक रामशरण सिंह, उत्कृष्ट थाना प्रभारी सुहेला तथा उत्कृष्ट थाना सिमगा, निरीक्षक हेम प्रकाश नायक उत्कृष्ट थाना प्रभारी सिमगा, जिला बलौदाबाजार। उत्कृट विवेचक (अन्वेषणकर्ता) सहायक उप निरीक्षक अश्वनी पड़वार, चौकी प्रभारी गिरौदपुरी। विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट – आर. 111 प्रदीप निराला, आर. 304 चन्द्रहास धेनुसेवक, प्र.आर. 115 चन्द्रभान पाण्डे, प्र.आर. 200 तुलेश चन्द्रवंशी, सभी चुनाव सेल।
आसूचना संकलन में उत्कृष्ट-प्र.आर. 241 प्रेमशंकर निषाद (डीएसबी), आर. 856 भान सिंह धु्रव (डीएसबी), आर. 286 नरेन्द्र साव (थाना भटगांव), आर. 228 पीलाराम घृतलहरे (चौकी लवन), आर. 458 विरेन्द्र निराला (भाटापारा शहर)। लॉयजिनिंग में उत्कृष्ट – प्र.आर. 133 मनीष वर्मा (थाना कसडोल), प्र.आर. 91 रामकृष्ण शर्मा (थाना सिमगा), आर. 288 सुशील कुर्रे (पुलिस लाईन), आर. 868 तारा सिंह पालेश्वर (पुलिस लाईन), आर. 707 संतोष चन्द्रा (पुलिस लाईन), आर. 946 दीपक साहू (पुलिस लाईन), आर. 77 नवीन कुर्रे (थाना सुहेला। गस्त व पेट्रोलिंग में उत्कृष्ट – प्र.आर. 92 नरेंद्र निषाद (थाना सिटी कोतवाली), प्र.आर. 132 संजय सोनी (भाटापारा ग्रामीण), प्र.आर. 188 युगल किशोर वर्मा (थाना भाटापारा शहर), प्र.आर. 06 रामगोपाल शर्मा (थाना गिधौरी)। मानव जीवन बचाव में उत्कृष्ट-उप निरीक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी (थाना सिमगा), प्र.आर. 555 रमेश चन्द्रा (थाना गिधपुरी)।
अनुशासन में उत्कृष्ट – आर. 663 टीकाराम साहू (चौकी करही बाजार), आर. 657 नाथूराम निषाद (थाना भाटापारा शहर), आर. 918 चन्द्रमणी साहू (थाना बिलाईगढ़)। पुलिस जनता संपर्क-आर. 267 ओमप्रकाश साहू (थाना कसडोल), प्र.आर. 172 रामप्रवेश घृतलहरे (थाना बिलाईगढ़), निरीक्षक रामअवतार धु्रव (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली)। टै्रफिक मैनेजमेंट में उत्कृष्ट -आर. 117 देवकुमार पैकरा (यातायात बलौदाबाजार), आर. 801 लक्ष्मण पटेल (थाना गिधौरी), आर. 966 योगेंद्र हरवंश (यातायात बलौदा बाजार) सहायक उप निरीक्षक टेकसिंह राजपूत (यातायात भाटापारा)।
यह भी देखें : धरमलाल कौशिक का सोनिया पर आरोप…कहा…अगस्ता घोटाले में थी शामिल…125 करोड़ लिया कमीशन…
Add Comment