छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के संगीतज्ञ मदन सिंह चौहान ‘गुरूजी’ को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान की घोषणा होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा कि श्री चौहान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संगीत शिक्षक, गजल गायक और सूफी गायक हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। उनकी यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली है।



उल्लेखनीय है कि आज केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। गुरूजी के नाम से प्रसिद्ध मदन सिंह चौहान का जन्म 15 अक्टूबर 1947 को हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस वर्ष मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत करेंगे।


WP-GROUP

यह भी देखें : 

कोबी ब्रायंट: नहीं रहा बास्केटबॉल की दुनिया का चमकता सितारा, विमान हादसे में बेटी समेत नौ की मौत

Back to top button
close