Breaking Newsट्रेंडिंगदेश -विदेशवायरल

फ्रांस का नागरिक भारत आकर बन गया साधु…कुंभ मेले में ले रहे हिस्सा

15 जनवरी से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेला शुरू होने वाला है. इस मेले के शुरु होने के पहले ही प्रयागराज में भगवा पहने एक फ्रांसीसी आदमी पूरे शहर में चर्चा का विषय बन चुका है।

डेनियल 30 साल पहले ‘शांति की खोज’ में भारत आए थे। इसके बाद डेनियल को भारत इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपना स्थायी निवास बनाने का फैसला कर लिया। और यही नहीं इसके लिए अपने अच्छे खासे फलते-फूलते बिजनेस को भी छोड़ दिया।

मीडिया के मुताबिक डेनियल को उनके अनुयायियों ‘भगवान गिरि’ के रूप में जानते हैं। डेनियल ने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया है। और अब वो आनंद अखाड़ा का हिस्सा बन चुके हैं।



डेनियल भगवान गिरी ने टूटी-फूटी हिंदी सीख ली है। और उसी भाषा में बात करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि, ‘मैं सनातन धर्म से प्यार करता हूं। यह बहुत शांतिपूर्ण है। हम एक ईश्वर में विश्वास करते हैं। पूरे विश्व में सिर्फ एक ही भगवान है जिनके कई नाम हैं। प्रेम है तो सब आनंद है।’

डेनियल अपने साथियों के साथ ही भोजन करते हैं और ‘साधु की तरह’ जीवन जीते हैं। डेनियल अपने दिन ‘योग, ध्यान और भजन’ में बिताते हैं। फ्रांसीसी बाबा मार्च तक पूरी अवधि के लिए कुंभ में रहेंगे।

यह भी देखें : फाइव स्टार होटल के स्पा सेन्टर में मालिश करा रही ब्रिटिश महिला के साथ कर्मचारी ने किया घिनौना काम… 

Back to top button
close