Breaking Newsछत्तीसगढ़बस्तररायपुरसियासत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 8 को जगदलपुर में लेंगे जनसभा…

जगदलपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह चार दिन के बस्तर संभाग के दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को जगदलपुर पहुंचेंगे।

 

दोपहर दो बजे यहां राजमहल के सामने पुराना टाउन क्लब मैदान में उनकी जनसभा होगी। जनसभा में तीन हजार लोग शामिल होंगे। उन्हें सुनने बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा पदाधिकारी आएंगे। शाम को वे भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन करेंगे।

 

बस्तर जिला भाजपा सभा की तैयारियों में जुटी है। गिरिराज सिंह के बस्तर प्रवास को देखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव बुधवार को जगदलपुर आकर दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए।

 

 

रायपुर से दंतेवाड़ा तक केंद्रीय मंत्री की पूरी यात्रा सड़क मार्ग तय की गई है ताकि रास्ते में लोगों से जनसंपर्क किया जा सके। लोकसभा क्षेत्र प्रवास एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान के लिए वे बस्तर आ रहे हैं। उनका बस्तर दौरा चार माह से प्रस्तावित था। उस समय वे कोरबा तक आकर लौट गए थे।

 

कांग्रेस ने बस्तर का विकास ठप किया: अरुण साव

भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान में शामिल होने दो दिन के बस्तर प्रवास पर बुधवार को जगदलपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की आलोचना की है। दोपहर डेढ़ बजे रायपुर से सड़क से जगदलपुर पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने लालबाग चौक में उनका स्वागत किया। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए साव ने प्रदेश सरकार पर बस्तर का विकास रोकने का आरो

प लगाया।

 

Back to top button