देश -विदेशसियासत

चारा घोटाला: लालू की सजा का ऐलान टला

रांची,पटना। देवघर चारा घोटाले में राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सजा का ऐलान फिर टल गया। लालू की सजा का ऐलान अब शुक्रवार को होगा। लालू को कोर्ट से वापस जेल ले जाया गया। रांची की विशेष अदालत को ये फैसला पहले बुधवार को सुनाना था, लेकिन उसे टाल दिया गया था। 23 दिसंबर को कोर्ट ने लालू को दोषी करार दिया था, जिसके बाद से ही रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। दरअसल गुरुवार को ए से बी नाम वाले आरोपियों की सजा सुनाई जाएगी। उसके बाद से से ज्ञ लेटर वाले चार अभियुक्त है, इसलिए गुरुवार को लालू की सजा का ऐलान नहीं हो पाया।

Back to top button
close