छत्तीसगढ़सियासत

गिरफ्तारी से युवा कांग्रेस के जांबाज सिपाही डरने वाले नहीं-उमेश पटेल

गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश भर में युवा कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कांग्रेस पार्टी एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि ये सरकार चाहे जितना जोर लगाले, दमन के खिलाफ अन्याय के खिलाफ महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपनी लड़ाई जारी रखेगा। युवाओं के आवाज को बुलंद करने से कोई नहीं रोक सकता। जिस तरीके से रमन सरकार की पुलिस ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया है। उनके परिजनों को परेशान किया गया, अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है जो इस सरकार की हताशा को दर्शाती है।


श्री पटेल ने कहा कि देश का नवजवान आज तेजी से बेरोजगारी तरफ बढ़ रहा है लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। आम नागरिक महंगाई से त्रस्त है। रोजगार की मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल अगर प्रधानमंत्री से मिलना चाहता है तो इसमें गलत क्या है। गिरफ्तारी से युवा कांग्रेस डरने वाले नहीं हम इसका पुरजोर विरोध करते हंै।


छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी अशरफ हुसैन ने बताया कि रायपुर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश स्वामी, लोकेश वशिष्ठ, नावाज खान, राजा भट्टर, फहीम खान, गोविंद रेंगे, अमिताभ घोष, अभिषेक दुर्ग जिला युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मो. शाहिद, अनुज जुलफेकार अली, बंटी सहित बड़ी संख्या रायपुर और दुर्ग जिले के युवा कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश युवा कांग्रेस सभी की नि:शर्त रिहाई की मांग करती है। युवा कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज तानाशाह मोदी और रमन सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

यहाँ भी देखे : देंखे VIDEO, CM रमन सिंह ने Twitter पर जारी किया वीडियो, बताई राज्य के प्रगति की कहानी, कहा केन्द्र की योजनाओं से आया बदलाव

Back to top button
close