छत्तीसगढ़सियासत

कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस…देश के संविधान की रक्षा तथा देश के हर वर्ग की लड़ाई लड़ रही हैं-भूपेश बघेल

रायपुर। कांग्रेस ने मनाया 134 वां स्थापना दिवस। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेवादल के साथियों ने गार्ड आफ आनर भी दिया। 

बघेल ने कांग्रेसजनों और प्रदेश की जनता को कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई देते हुये कहा कि देश आजादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत के नवनिर्माण में कांग्रेस ने अतुलनीय भूमिका निभाई। आज भी कांग्रेस पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुआई में देश के संविधान की रक्षा तथा देश के हर वर्ग की लड़ाई लड़ रही है। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे तथा राज्य के नवनियुक्त महाअधिवक्ता कनक तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

यह भी देखें : छत्तीसगढ़ : दुर्ग रेंज में पदस्थ दर्जनों ASI, प्रआ, आरक्षकों के तबादले… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471