झारखंड के जमशेदपुर जिले में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी की तरह रह रही दो लड़कियां एक कमरे में फांसी पर झूलते हुए मिली। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, एक लडक़ी की उम्र 21 साल थी। वो पैंट-शर्ट पहना करती थी. जबकि दूसरी लडक़ी नाबालिग थी। घटना गम्हरिया के जगन्नाथपुर रोड नंबर 8 की है।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, ओडिशा में मयूरभंज जिले के बारीपदा की निवासी दो लड़कियां अनुज कुमार के घर में किराए पर रहती थीं। दोनों लड़कियों के परिवारों के बीच अच्छे संबंध हैं। लिहाजा दोनों एक साथ रहा करती थी। घटना से एक दिन पहले उन दोनों ने अपने घरवालों से कहा कि वो दोनों हमेशा के लिए एक साथ रहना चाहती है।
उनकी बात सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। दोनों के घरवालों ने उन्हें वापस घर लौट आने के लिए कह दिया। इसके बाद उनकी लड़कियों से कोई बात नहीं हुई। जब दोनों ने फोन भी नहीं उठाए तो घरवालों को चिंता होने लगी। दोनों के परिजन ओडिशा से जमशेदपुर आ गए। जब वे लोग लड़कियों के कमरे में पहुंचे तो सामने का मंजर देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी गई।
यह भी देखें : केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा…पुरुषों को मिलेगी अब 730 दिनों की चाइल्ड केयर लीव…ये होंगे पात्र…
Add Comment