छत्तीसगढ़

कर्ज माफी के बाद अब संपत्तिकर आधा करने पर शहरवासियों की नजर…निगम को 20 करोड़ का होगा नुकसान…आय के स्त्रोत तलाशने मंथन…

रायपुर। कांग्रेस सरकार काम संभालते ही अपने वायदों को पूरा करने में लग गई है। कर्ज माफी और 2500 रुपये में धान खरीदी के बाद संपत्तिकर आधा करने पर शहरवासियों की नजर है। संपत्तिकर 50 फीसदी कम करने पर निगम प्रशासन को लगभग 20 करोड़ का नुकसान होगा।

शहरवासियों को संपत्तिकर आधा होने का बेसब्री से इंतजार है। विपक्षी पार्टी भी इसका इंतजार कर रही है नहीं तो इसे मुद्दा बनाकर प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इस संबंध में निगम प्रशासन का कहना है कि शासन के निर्देश के बाद ही संपत्तिकर कम करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। शासन का जो भी आदेश होगा उसे तत्काल लागू किया जाएगा।

निगम प्रशासन ने संपत्तिकर 50 फीसदी कम होने पर कितना आर्थिक नुकसान होगा और इसकी भरपाई कैसी की जाएगी इस पर मंथन शुरू कर दी है। साथ ही आय के स्त्रोत भी तलाशने लग गए हैं।



अधिकारियों का कहना है कि संपत्तिकर 50 फीसदी कम की जाती है तो निगम को लगभग 20 करोड़ का नुकसान होगा। निगम ने पिछले साल करीब 120 रुपये टैक्स वसूला था। इसमें संपत्तिकर करीब 40-50 करोड़ रुपये था। बाकी होर्डिंग किराया, बाजार टैक्स, दुकानों का किराया व अन्य टैक्स शामिल है।

शहर में करीब ढाई लाख मकान है जो संपत्तिकर के दायरे में आते हैं। इसमें से सिर्फ 1 लाख 75 हजार मकानों से ही संपत्तिकर वसूला जाता है। यदि शत-प्रतिशत संपत्तिकर की वसूली करें तो पिछले साल की तुला में संपत्तिकर की ज्यादा वसूली होगी।

यह भी देखें : छत्तीसगढ़ : शीघ्र होगी सहायक प्राध्यापकों के 1384 रिक्तों पदों पर भर्ती…मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश… 

Back to top button
close