क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

राजधानी की लड़कियों को बंधक बनाकर बिहार में कराते थे डांस…

रायपुर। खमतराई इलाके से करीब 4 माह से गायब 3 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बिहार से छुड़ाया है। तीनों को बिहार में बंधक बनाकर डांस कराया जाता था।

बताया गया कि तीनों नाबालिग लड़कियों को मोहल्ले के ही महिला-पुरूष ने आर्केस्टा में काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए थे। आरोपी तीनों को पहले मध्यप्रदेश फिर बिहार ले गए। वहां स्थानीय कार्यक्रमों में डांस कराया जा रहा था। मना करने पर प्रताडि़त किया जा रहा था।



इसकी सूचना लड़कियों ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद लड़कियों की मां ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस टीम लड़कियों की तलाश में बिहार गई और उन्हें छुड़ाया।
पीडि़त नाबालिगों की मां उनकी तलाश चार माह से कर रही थी। कई बार पुलिस के पास शिकायत भी की थी। पुलिस ने नाबालिगों को ले जाने वाले मोहल्ले की महिला-पुरूष को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी देखें : ऑस्ट्रेलिया 151 पर आल आउट…दूसरी पारी में भारत 32 पर 4…टूटा 39 साल का रिकॉर्ड… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471