छत्तीसगढ़स्लाइडर

मौसम विभाग ने दी छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी…बढ़ेगी ठंड…

रायपुर। मौसम का मिजाज इन दिनों कुछ बदला हुआ है। बेमौसम बारिश हो रही है। प्रदेशभर में गुरुवार को कुछ जगहों पर कोहरा तो कहीं हल्की बारिश हुई। जिसके चलते ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने राजधानी समेत प्रदेशभर में एक बार फिर शीतलहर की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के भीतर रायपुर के उत्तरी इलाके में शीतलहर पडऩे की चेतावनी दी है। इससे ठंड बढ़ेगी। प्रदेश के दक्षिणी भागों में कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।



शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15. 4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा।

यह भी देखें : किसानों के खातों में रूपया पहुंचा की नहीं…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद लगा रहे है फोन 

Back to top button
close