छत्तीसगढ़सियासत

जो वायदा किया वो निभाया… नैतिकता के नाते विधायक पद से अजय चंद्राकर इस्तीफा दें-सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में जो वायदा किया था, उसे पूरा करना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि शपथ लेने के एक घंटे के अन्दर ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की कर्ज माफी का पहला आदेश दिया तथा धान की खरीद मूल्य 2500 रूपए प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया था। सरकार बनने के ठीक 10 वें दिन किसानों के खाते में राशि आनी शुरू हो गयी है। जिन किसानों ने कर्ज चुका दिया था, ऐसे 3.57 लाख किसानों के खाते में 1248 करोड़ की राशि वापस ट्रांसफर कर दी गयी है। 

यह कांग्रेस की राज्य सरकार और प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की राज्य के किसानों और कांग्रेस के जनघोषणा पत्र लागू करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 6100 करोड़ की कर्ज माफी, धान का समर्थन मूल्य 2500 रू. तथा बस्तर में टाटा संयत्र के लिये अधिग्रहित 5 हजार एकड़ से अधिक जमीने किसानो को वापस करने का निर्णय प्रदेश के किसानों और राज्य की अर्थव्यवस्था के लिये संजीवनी साबित होने वाला है।

शुक्ला ने कहा कि भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने घोषणा किया था कि यदि कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ कर दिया तो वे तत्काल इस्तीफा दे देंगे। चंद्राकर में साहस हो और उनमें जरा भी नैतिकता बची हो तो तत्काल विधायक पद से इस्तीफा दें। भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता आदतन किसान विरोधी है, जब सरकार में थे तब उन्होंने ने लगातार किसानों से वायदा खिलाफी किया था। हर चुनाव के पहले किसानों से बड़े-बड़े वायदे किये।

यह भी देखें :  छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा…मुख्यमंत्री ने रखा अपने पास वित्त और समान्य प्रशासन…ताम्रध्वज को गृह व लोक निर्माण विभाग… 

Back to top button
close