छत्तीसगढ़

कनक तिवारी बने छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता…राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता कनक तिवारी राज्य के नए महाधिवक्ता बनाए गए हैं। राज्य सरकार ने आज उन्हें एडवोकेट जनरल के पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।
मूलत: छत्तीसगढ़ के रहने वाले कनक तिवारी का जन्म 26 जुलाई 1940 को हुआ था। 

उन्होंने वकालत से पहले अंग्रेजी साहित्य के प्राध्यापक के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की। उसके बाद वो रविशंकर यूनिवर्सिटी से एलएलबी में गोल्ड मेडलिस्ट हुए। वो आज भी साहित्य व समसामयिक लेखों में काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं।

जिसमें संविधान का सच, संविधान का पड़ताल, गांधी और पंचायती राज तथा गांधी का देश, फिर से हिंद स्वराज, बस्तर लाल क्रांति बनाम ग्रीन हंट, हिंद स्वराज का सच प्रमुख है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते और भूपेश बघेल के सीएम बनते ही राज्य के महाअधिवक्ता जुगल किशोर गिल्डा ने इस्तीफा दे दिया था। महाराष्ट्र नागपुर के रहने वाले गिल्डा 2014 में राज्य के महाअधिवक्ता बनाए गए थे।

यह भी देखें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ : किसानों की कर्जमाफी की ओर सरकार का बड़ा कदम…3.57 किसानों को लौटाई गई लिकिंग की राशि….एक दिन में हुआ 1248 करोड़ रुपए वापस 

Back to top button
close