छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BJP प्रदेश पदाधिकारियों की मेराथन बैठकें आज… प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सह प्रभारी नितिन नबीन की मौजूदगी में होगी बैठकें…

रायपुर : भाजपा प्रदेश पदधिकारियों की आज मेराथन बैठकें होने जा रही है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी एवं सह प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल होंगे।

प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी आज दोपहर में प्रदेश प्रवास पर रायपुर पहुंचेगी, वहीं सह प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंच चुके है। बैठकों के दौर में आज राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश व प्रदेश प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी व सहप्रभारी नितिन नवीन मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के प्रभारी की बैठक लेंगे।

उसी दिन प्रकोष्ठों के संयोजक व सहसंयोजकों तथा विभाग के संयोजक-सहसंयोजक की बैठक होगी, वहीं 18 जुलाई को प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, सहप्रभारी बैठक में शामिल होंगे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष, संगठन महामंत्री व प्रदेश महामंत्रियों की बैठक आयोजित की गई है। कोर ग्रुप की बैठक भी होगी।

Back to top button
close