रायपुर। मौसम हर दो-तीन दिन में अपना मिजाज बदल रहा है। कभी बदली-बारिश तो कभी कोहरे सेे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। राजधानी में आज सुबह से छायी बदली के बीच हुई बूंदाबांदी हुई। अभी भी बदली आई हुई है। बदली की वजह से ठंड बढ़ गई है। ठंड बढऩे से लोग दोपहर में भी गरम कपड़ों का सहारा लेते दिखे।
राजधानी में गुरुवार को सुबह से ही बदली छाई रही, जिसके चलते सूरज की किरणें धरती पर नहीं पड़ी। इस बदली के बीच सर्द हवाओं के साथ कुछ मिनटों तक हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिसके बाद राजधानी का न्यूनतम तापमान जो कल तक 13.8 डिग्री दर्ज किया गया था उसमें मामूली और गिरावट दर्ज की गई।
इसी के साथ राजधानी में ठंड में भी इजाफा हुआ जिसके चलते आज दोपहर में भी लोग गरम कपड़ों का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग वैज्ञानिकों की माने तो अभी एक-दो दिन छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में ऐसे ही स्थिति बनी रहेगी। बदली छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।
Add Comment