रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है कि वे केन्द्र सरकार की साढ़े चार साल और पूर्ववर्ती प्रदेश भाजपा सरकार की 15 वर्षों की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाए और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत सुनिश्चित करें। मिशन 2019 के लिए जुटना है।
डॉ. सिंह ने बुधवार को यहां एकात्म परिसर के सभाकक्ष में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की दिनभर चली बैठक के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलजी, महामना मदनमोहन मालवीय व शहीद ऊधमसिंह का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि अटल के सुशासन (गुड गवर्नेंस) का संकल्प लेकर हमने छत्तीसगढ़ सन 2003 का चुनाव जीता और अपने अच्छे कार्यों व उपलब्धियों के कारण सन 2008 और 2013 का चुनाव जीता।
आज हम विधानसभा चुनाव हारे हैं, पर हिम्मत नहीं हारे हैं। राजनीति में ऐसे मोड़ व अवसर आते हैं जब हमें चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मोर्चा कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ कटिबद्ध होकर काम में जुट जाएं। यह संकल्प की घड़ी है और आने वाले तीन माह में हमें काफी परिश्रम करना है। डॉ. सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव काफी चुनौती भरे समय में होने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की योजनाओं और कार्यों से भारत का मान-सम्मान देश के भीतर और विश्व मंच पर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भाजपा सरकार व अटलजी ने किया। सन् 2003 के छत्तीसगढ़ और सन् 2018 के छत्तीसगढ़ की तुलनात्मक तस्वीर पेश करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ को उन्नति के शिखर पर स्थापित करने का काम किया।
मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी जानकारी से लैस होकर तथ्य व तर्क के साथ लोगों के बीच जाकर संवाद करें। भारत में दो ही राजनीतिक विचारधाराएं आज हैं- एक भाजपा व संघ परिवार की और दूसरी इसकी विरोधी। डॉ. सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत से खड़ी होती है।
कांग्रेस सरकार के कामों पर नजर रखने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि समय-समय पर वादाखिलाफी को लेकर मोर्चा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करे। उन्होंने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ताओं के समक्ष यह एक अवसर है और इसे परिणाम में बदलने की चुनौती उन्हें स्वीकार करनी है। बिना रुके लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत का लक्ष्य लेकर
यह भी देखें : भाजपा ने जारी की 18 प्रदेश प्रभारियों की सूची…जैन होंगे छत्तीसगढ़ प्रभारी…लोकसभा चुनाव की तैयारी
Add Comment