कवर्धा। जिले के तरेगांव थाना परिसर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। परिसर में नवनिर्मित पानी टंकी की दीवार अचानक ढह गई। इसके चपेट में तीन जवान आ गए। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया।
मृतक जवान का नाम गणेश प्रजापति है। वह उत्तर प्रदेश प्रांत का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पानी टंकी के निर्माण में अनियमितता बरती गई थी। घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी देखें : JIO के ग्राहक हैं तो आपके काम ही है ये खबर…मिल सकता है शाहरूख खान से मिलने का मौका
Add Comment