कोंडागांव। विकास नगर स्थित सांई मंदिर श्रद्धा-सुबरी में आज सांई जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यहां सुबह 6 बजे सांई चरित्र पाठ से स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, 6:45 को साई स्नान, 7.30 बजे आरती, 8 बजे पूजन, दोपहर 12 बजे भंडारे का आयोजन किया गया है। शाम 6 बजे संध्या आरती होगी।
इसी बीच नगर के मुख्य मार्ग से होकर सांईबाबा की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जानकारी अनुसार, सांई मंदिर का सन् 1974 से स्थापना किया गया, इसके बार से ही यहां भव्य रूप से सांई जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं विगत कुछ सालों से सांई भक्त नगर में साई पालकी यात्रा निकालते आए है।
साई जन्मोंत्सव के दौरान मंदिर में सुबह से ही मंदिर में भक्तों का भीड़ लगी रही। ठंड के बावजूद भक्तों ने सुबह 6:45 को साई स्नान करा 7:30 बजे आरती किया। पुन: 12 बजे से आरती कर भोग प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के बाद शाम 6 बजे संध्या आरती, शाम 7 बजे से भजन और रात 9 बजे से सेज आरती किया गया। इसके बाद रात में विशाल जगराता का भी आयोजन मंदिर परिसर में किया गया है। नगर के गलियों मे विगत कुछ वर्ष से कोंडागांव में साई नगर किर्तन के नाम से साई पालकी यात्रा निकाला जा रहा है।
Add Comment