छत्तीसगढ़

तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी…35 घायल… 8 की हालत गंभीर…

बिलासपुर। गौरेला मार्ग में कारिआम के पास घाटी के बाद अमरकंंटक से पुरी के लिए रवाना टूरिस्ट बस पलट गई है। घटना करीब 9 बजे की है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी पर्यटक इन्दौर और आस पास के रहने वाले हैं।

सभी पर्यटक तीन बस में सवार होकर पर्यटन और तीर्थाटन पर निकले थे। अमरकंटक से बिलासपुर की तरफ आ रही टूरिस्ट बस कारिआम के पास घाट उतरने के दौरान खाई में गिर गई। बस में करीब पचास लोग सवार थे। बस पलटने से करीब 30 से 35 लोगों को चोट आई है। इसके अलावा 7 से 8 लोगों को गंभीर चोट पहुंची है।

आईपीएस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि तीन बसों में सवार होकर इंदौर और आस पास के तीर्थयात्री पुरी जा रहे थे। अमरकंंटक दर्शन के बाद पर्यटकों को लेकर तीनों बस पुरी के लिए रवाना हुई।



केन्दा चौकी के पहले गौरेला मार्ग पर कारीआम के पास घाट उतरने के दौरान एक बस मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस सीधे खाई मे गिर गई। बस में सवार करीब 30 से 35 लोगों को चोट आई है। करीब 7 से 8 लोगों की हालत गंभीर है।

विजय अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कोटा,बेलगहना और केंदा चौकी के पुलिस जवान और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलते ही एसडीओपी गौरेला भी कारिआम पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य में शामिल हुए।

सभी घायलों को गौरेला और पेन्ड्रा के सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से घायल 7 से 8 लोगों का गहन उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार जानकारी मिलने सभी को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर भी लाया जा सकता है।



सूचना मिलते ही परिजन बिलासपुर पहुंचे
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि हादसे की जानकारी के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद जानकारी मिलने के साथ परिजनों को सूचना भी दी गई है। धीरे धीरे परिजन बिलासपुर पहुंंचने लगे हैं। सभी को अग्रसेन भवन बिलासपुर में ठहराया जा रहा है। साथ ही सभी के लिए ठहरने का अतिरिक्त समुचित इंंतजाम भी किया गया है।

यह भी देखें : निर्वाचन कार्य में निलंबित कर्मचारी हुए बहाल… 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471