छत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

पी.एल. पुनिया सोमवार शाम रायपुर पहुंचेंगे, मंत्रिमंडल के शपथग्रहण समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव डॉ. अरूण उरांव 24 दिसंबर सोमवार को शाम 7 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव डॉ. अरूण उरांव कांग्रेस मंत्रिमंडल के 25 दिसंबर मंगलवार को सुबह 11 बजे पुलिस लाईन मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।



प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी जानकारी दी है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया की उपस्थिति में 25 दिसंबर 2018 को दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्यों की अति आवश्यक बैठक होगी।

दोपहर 3 बजे प्रदेश के समस्त जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री, सचिव, संयुक्त सचिव स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की अतिआवश्यक बैठक होगी।

दोनों ही बैठकों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 26 दिसंबर बुधवार को दोपहर 2.50 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

यह भी देखें : छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री के निर्देश- टाटा संयंत्र के लिए अधिग्रहित भूमि किसानों को वापस होगी 

Back to top button
close