छत्तीसगढ़स्लाइडर

आंध्रप्रदेश का खूंखार नक्सली गिरफ्तार…लाखों का था ईनाम…कई राज उगलेगा नक्का वेंकट…

भिलाई। आंध्रप्रदेश के खूंखार नक्सली नक्का वेंकट राव उर्फ मूर्ति वेंकट राव को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से कई जानकारियां जुटाई जा रही है। यह नक्सली कई गतिविधियों में संदिग्ध था तथा इनके ऊपर ईनाम भी घोषित किया गया था।

दुर्ग रेंज के आईजी जीपी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस जवानों ने घेरकर इसे धरदबोचा है। कई दिनों से पुलिस को इस नक्सली की तलाश थी। यह ठिकाना बदल-बदलकर घूम रहा था। कई नक्सलाइड इसकी सुरक्षा में लगे रहते थे।



श्री सिंह ने बताया कि आंध्रप्रदेश में निवासरत नक्सली नक्का वेंकट राव उर्फ मूर्ति वेंकट राव को कल महाराष्ट्र, राजनांदगांव की सीमा पर धर दबोचा है।  वह नक्सलियों की बैठक लेकर प्रचार करने आया था, तभी इसकी भनक पुलिस को लगी। पुलिस और फोर्स ने मिलकर चारो तरफ से घेर लिया।

भारी तहकीकात के बाद पता चला कि यह नक्का वेंकट राव उर्फ मूर्ति वेंकट राव है। इसकी पहचान नहीं होने दे रहे थे। पुलिस ने कई प्रकार के प्रयोग करने के बाद आखिरकार अपना पहचान नक्सली ने खुद बताया।

यह भी देखें : जानिए आज क्या कहती है आपकी किस्मत… 

Back to top button
close