रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से आज रात 10.30 बजे विशेष विमान से वापस लौटेंगे। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम तय हो जाएंगे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि सीएम कल यहां मंत्रीमंडल की घोषणा कर सकते हैं। मंत्रीमंडल को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की निगाहें इस समय राजधानी दिल्ली में टिकी हुई है। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया 25 दिसंबर को रायपुर आएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस समय दिल्ली में हैं और आज उनकी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने साथ मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित विधायकों की सूची लेकर दिल्ली गए हुए हैं। यहां पार्टी अध्यक्ष से राय-शुमारी के बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम फाइनल किया जाएगा।
सीएम आज दोपहर बाद रायपुर लौटने वाले थे। तय कार्यक्रम के मुताबिक पहले नियमित विमान सेवा से दोपहर 2.15 बजे रायपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन अब रात को 10.30 बजे विशेष विमान से लौटेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व सांसद शरद यादव, राज्य सभा सांसद पीएल पुनिया और राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा से मुलाकात की। वहीं छत्तीसगढ़ के एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेस विधायक दिल्ली में सक्रिय बताए जा रहे हैं। वे मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
यह भी देखें : त्रिवेदी बोले…भाजपा स्मरण यात्रा निकालने से पहले अपने वादों और संकल्पों को कर लें याद….कांग्रेस जुमलेबाज नहीं जांबाज सरकार…
Add Comment