गर्भवती महिला ने फांसी लगाई…उसी दौरान हुआ बच्चे का जन्म…

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी में नौ महीने की एक गर्भवती ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने जैसे ही फांसी लगाई, उसी दौरान उसका प्रसव हो गया।
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन अंदर गए तो उन्होंने देखा कि गर्भनाल के सहारे बच्चा लटका था। परिजन महिला और बच्चे को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बच्चा सुरक्षित है।
बच्चा मां के नाल में फंदे की तरह लटका हुआ तड़प रहा था
लक्ष्मी के पति संतोष ने पुलिस को बताया कि सुबह 6:30 बजे जब वह उठा तो लक्ष्मी पूरे घर में कहीं दिखाई नहीं दी। जब ढूंढ़ते हुए वह मवेशियों की बाड़े में पहुंचा तो देखकर स्तब्ध रह गया। लक्ष्मी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और उसके पेट में पल रहा बच्चा पेट से निकलकर मां के नाल में फंदे की तरह लटका हुआ तड़प रहा था। अपनी पत्नी को ऐसी हालत में देखकर उसने पार्षद और पास पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी।
वहीं पुलिस का कहना है कि अभी फिलहाल आत्महत्या और बच्चे की डिलीवरी के समय की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह तय है कि बच्चे का जन्म लक्ष्मी के फांसी पर लटकने के बाद ही हुआ है। अभी हम जांच में जुटे हुए हैं। परिवार को इसकी भनक भी नहीं ती कि लक्ष्मी के दिमाग में आत्महत्या के खयाल आ रहे थे। महिला ने आत्महत्या क्योंकि की इसकी जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह भी देखें : रायपुर : एक साथ जन्में चार बच्चों में से तीन की मौत…एक की हालत गंभीर…