Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

CM भूपेश आज जाएंगे दिल्ली…लगेगी नए मंत्रिपरिषद पर मुहर…राज्यपाल की छुट्टी से शपथ में होगी देरी

छत्तीसगढ़ में भाजपा को हराकर कांग्रेस सत्ता पर काबिज हो गई है। मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेश बघेल शपथ ले चुके है। इस दौरान बतौर कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू का शपथ ग्रहण भी हो गया। लेकिन इसके बाद मंत्री मंडल के चयन की कवायद भी शुरू हो गयी।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश अपनी कैबिनेट को फाइनल करने के लिए गुरुवार को दिल्ली जा रहे हैं। प्रदेश में मंत्री मंडल में शामिल होने के लिए कई दिग्गज कतार में हैं। मंत्री बनने की दौड़ में वो नेता भी है जो 5 से ज्यादा बार के विधायक हैं। बताया जा रहा है कि 24 दिसंबर के पहले मंत्रियों के नाम तय होंगे।



राज्य में मंत्री पद की दौड़ में चरणदास महंत, कवासी लखमा, सत्यनारायण शर्मा, रामपुकार सिंह, मोहम्मद अकबर, लखेश्वर बघेल, रविंद्र चौबे, अमितेश शुक्ल, धनेन्द्र साहू, शिव डहरिया, अनिला भेड़िया, उमेश पटेल, अरुण वोरा, प्रेमसाय टेकाम, मनोज मंडावी आदि विधायक सबसे आगे बताये जा रहे है।

हालांकि कांग्रेस पार्टी ने अभी मध्यप्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री बनाने के बाद भी मंत्री मंडल का चयन नहीं किया है। जिसके लिए भी पार्टी में मंथन जारी है। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्रियो के चयन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज (गुरुवार) दिल्ली आ रहे हैं। यहां 10 मंत्रियों का और चयन होना है।

राज्यपाल की छुट्टी से शपथ में होगी देरी

राजयपाल आनंदीबेन पटेल 23 से 30 दिसंबर के बीच अवकाश पर रहेंगी। इस वजह से यदि मंत्रिपरिषद के गठन में देरी होती है, तो नए मंत्रियों का शपत ग्रहण समारोह नए साल तक के लिए टल जाएगा। इस स्तिथि में कांग्रेस का प्रयास होगा किजल्द से जल्द मंत्रिपरिषद का गठन कर दिया जाए।

यह भी देखें : छत्तीसगढ़ को मिले 8 नए IPS, 3 को मिला होम कैडर 

Back to top button
close