रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों की कर्जमाफी के महत्वपूर्ण पूरा श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देते प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरूआत में ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साइंस कॉलेज मैदान में हुई सभा में किसानों की कर्जमाफी की स्पष्ट घोषणा की थी।
15 नवंबर को पत्रकारवार्ता में पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह और एआईसीसी मीडिया पैनलिस्ट जयवीर शेरगिल और शैलेश नितिन त्रिवेदी ने गंगाजल उठाकर कांग्रेस सरकार की शपथ ग्रहण के 10 दिनों के भीतर अर्थात 240 घंटो के भीतर किसानों की कर्जमाफी की सौंगध खाई थी, जो मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल और टी.एस. सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू ने मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के एक घंटे के अंदर मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में कर दिखाया ।
त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार की कर्जमाफी की फैसले में एक और बड़ी बात हुई। कर्जमाफी तिहार का विज्ञापन नहीं आया है। किसानों को सरकारी खर्च पर ही सही ढो-ढो कर मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने को ले जाया नहीं गया और कर्जमाफी हो गयी।
लैपटाप का बटन दबाने का स्वांग भी नहीं रचाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही कृषि ऋण की माफी से कांग्रेस और भाजपा के बीच का अंतर भी प्रदेश और देश के मतदाताओं को स्पष्ट उजागर हो गया है।
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का फैसला कर स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस की कर्जमाफी की घोषणा मोदी के सबके खाते में 15 लाख आने की तरह की घोषणा नही थी। मोदी की घोषणा की तो बाद में अमित शाह जुमला कहकर खारिज कर दिया।
भाजपा ने देशवासियों को आशाओं, आकांक्षाओं पर तुषारापात किया है। भाजपा नेताओं द्वारा लगातार कर्जमाफी को लेकर की जा रही बयानबाजी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये शैलेष ने कहा है कि जिस भाजपा ने संकल्प और राज्यपाल के अभिभाषण के बावजूद 5 वर्ष लगातार बोनस नहीं दिया, एक-एक दाना धान की खरीद नहीं की, वह कांग्रेस सरकार को उपदेश देना बंद करें।
किसानों की कर्जमाफी और 2500 रूपये समर्थन मूल्य में कांग्रेस सरकार के फैसलों का स्वागत करते हुये कहा है कि कृषि आधारित, गांव आधारित अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण से व्यापार और उद्योगो को भी बढ़ावा मिलेगा। 6100 करोड़ की कर्जमाफी से 16.65 लाख किसान के परिवारों को लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में 6000 करोड़ मिलने से व्यापार उद्योग धंधे भी लाभान्वित होंगे।
यह भी देखे : घटिया सोच का परिचय अल्पकालीन ऋण माफी का आदेश…कांग्रेस पार्टी ने किया किसानों को ठगने का काम…धोखाधड़ी करने की कोशिश गंगाजल बनेगा एसिड…शिवरतन शर्मा
Add Comment