खेलकूदस्लाइडर

IPL नीलामी 2019 : उनादकत फिर से नंबर 1…युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने खरीदा…देखिए TOP 10 खिलाड़ियों की लिस्ट…

आईपीएल के 12वें संस्करण के लिए 18 दिसंबर को जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी का मंच सजा। जिसमें कुल 346 खिलाड़ी शामिल हुए और इनमें से 70 के लिए बोली लगी। आईपीएल-2019 के लिए नीलामी में तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए सबसे बड़ी बोली लगी।

जयदेव उदानकट को राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ में खरीदा, जबकि वरुण चक्रवर्ती को इतनी ही कीमत में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। जयदेव उनादकट को पिछली बार राजस्थान रॉयल्स ने ही 11.5 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन इस बार उन्हें रिलीज कर दिया था। उनादकट के लिए किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में होड़ लगी थी।



वहीं, पहली बार आईपीएल की नीलामी में शामिल होने वाले अनकैप्ड प्लेयर वरुण चक्रवर्ती के लिए किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में होड़ लगी थी और बाजी अंत में किंग्स इलेवन पंजाब ने मारी। वरुण तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हैं।

उन्होंने लिस्ट ए में सिर्फ 9 मैच खेले हैं और उनके नाम 22 विकेट दर्ज हैं। इन दोनों के अलाैम करन रहे जिन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 6.40 करोड़ रुपए में खरीदा। आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिके शीर्ष 10 खिलाड़ियों पर…

1/10
इस बार जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती रहे सबसे महंगे खिलाड़ी


जयदेव उनादकट (राजस्थान रॉयल्स) 8.40 करोड़ (आधार मूल्य 1.50 करोड़ रुपए) और वरुण चक्रवर्ती (किंग्स इलेवन पंजाब) 8.40 करोड़ (आधार मूल्य 20 लाख रुपए)।

2/10
उम्मीद के मुताबिक सैम करन को खरीदने के लिए बेताब दिखीं टीमें


सैम करन (किंग्स इलेवन पंजाब) 7.20  करोड़ (आधार मूल्य दो करोड़ रुपए)।

3/10
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कोलिन इंग्राम निकले छुपे रुस्तम


कोलिन इन्ग्राम (दिल्ली कैपिटल्स) 6.40 करोड़ (आधार मूल्य दो करोड़ रुपए)।

4/10
मुंबई के हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे को मिली एक ओवर में 5 छक्कों की कीमत


मोहित शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स) 5.00 करोड़ (आधार मूल्य 50 लाख रुपए), शिवम दुबे (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) 5.00 करोड़ (आधार मूल्य 20 लाख रुपए), अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स)  5.00  करोड़ (आधार मूल्य एक करोड़ रुपए) और कार्लोस ब्रैथवेट (कोलकाता नाइट राइडर्स) 5.00 करोड़ (आधार मूल्य 75 लाख रुपए)।

5/10
पंजाब के 17 वर्षीय प्रभसिमरन सिंह की कीमत ने सबको चौंकाया


मोहम्मद शमी (किंग्स इलेवन पंजाब) 4.80 करोड़ (आधार मूल्य एक करोड़ रुपए) और प्रभसिमरन सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब) 4.80 करोड़ (आधार मूल्य 20 लाख रुपए)।

6/10
आईपीएल नीलामी 2019 में कैरिबियन क्रिकेटर्स की रही बल्ले बल्ले


शिमरोन हेटमायर (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)  4.20 करोड़ (आधार मूल्य 50 लाख रुपए) और निकोलस पूरन (किंग्स इलेवन पंजाब) 4.20  करोड़ (आधार मूल्य 75 लाख रुपए)।

7/10
नीलामी के दूसरे राउंड में बिकने के बाद भी अक्षदीप नाथ को मिली अच्छी कीमत


अक्षदीप नाथ (रॉयल चैलंजर्स बेंगलुरु) 3.60 करोड़ (आधार मूल्य 20 लाख रुपए)।

8/10
बरिंदर सरन को मुंबई इंडियंस ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा


बरिंदर सरन (मुंबई इंडियंस) 3.40 करोड़ (आधार मूल्य 50 लाख लाख रुपए)।

9/10
वरुण आरोन को मिला रणजी ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन का फल


वरुण आरोन (राजस्थान रॉयल्स) 2.40 करोड़ रुपये (आधार मूल्य 50 लाख रुपए)।

10/10
जॉनी बेयरस्टॉ पर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया दांव


जॉनी बेयरस्टॉ (सनराइजर्स हैदराबाद) 2.2 करोड़ रुपये (आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपए)।

Back to top button
close