छत्तीसगढ़

पुलिस की गिरफ्त में तीन नक्सली …दूरदर्शन के कैमरामैन सहित तीन जवानों को उतारा था मौत के घाट

रायपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में दूरदर्शन के कैमरामेन सहित 3 जवानों की मौत हो गई थी। इस मामले में पांच माह बाद तीन नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं गीदम इलाके में भी 3 नक्सली गिरफ्तार किए गए।

इस तरह सोमवार को कुल छह नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिससे मिली जानकारी के मुताबिक अरनरपुर क्षेत्र में गिरफ्तार नक्सलियों का नाम हुंगा कोर्राम, किशोरी माड़वी, जोगी कोर्राम हैं। वहीं गीदम क्षेत्र में सुखदेवा वेको, फगनू अटामी और मोटू गिरफ्तार किए गए।





WP-GROUP

अरनपुर इलाके में डीआरजी की सर्चिंग में गिरफ्तारी हुई। इन नक्सलियों पर निलावाया हमले में शामिल होने का आरोप है। वहीं गीदम इलाके में साप्ताहिक बाजार में तीन की गिरफ्तारी हुई। ये नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे।

बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि अरनरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जनमिलशिया प्लाटून सदस्य हूंगा कोर्राम, किशोरी माड़वी और सीएनएन सदस्य जोगी कोर्राम को पकड़ा। ये लोग लंबे समय से नीलावाया एवं उसके आसपास क्षेत्रों में काम कर रहे थे। 30 अक्टूबर 2018 को पुलिस सूरक्षा में निकली दूरदर्शन की टीम पर इन्हीं नक्सलियों ने अंधाधुंध फायिंग की थी, जिसमें दूरदर्शन का कैमरामेन एवं 3 पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे।

यह भी देखें : 

अचानकमार टाइगर रिजर्व में लगी आग…सूचना पर भी नहीं पहुंचा वन अमला…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471