छत्तीसगढ़स्लाइडर

दोपहर में चलने लगी गर्म हवा…झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान…सड़कों पर पसरा सन्नाटा…रायपुर का पारा 40 डिग्री…

रायपुर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के बाद अब गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। प्रदेश भर में तेज धूप से लोग बेहाल हैं। दोपहर में सड़कों पर चलने वालों की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर स्थिर है।

बुधवार को दोपहर में गर्म हवा चल रही थी। जिस वजह से राजधानी में हमेशा भीड़-भाड़ वाले मार्ग पर भी सन्नाटा पसरा हुआ था। रायपुर में कल अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा।



मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। रायपुर और सरगुजा संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को प्रदेश के चरम दक्षिणी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के असपास रहेगा।
WP-GROUP

कहां कितना रहा मौसम
रायपुर – 40.0  24.4
माना एयरपोर्ट – 40.2  24.2
बिलासपुर – 40.2  20.6
पेंड्ररोड – 38.5  19.9
अंबिकापुर – 37.0  19.0
जगदलपुर – 38.5  23.2
दुर्ग – 40.8  23.6
राजनांदगांव – 40.5  22.5

यह भी देखें : 

पत्नी ने दोस्तों के सामने नाचने से मना किया तो… पति ने निर्वस्त्र कर किया ये गंदा काम…

Back to top button