भोपाल। कमलनाथ ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही अपने चुनावी वादे पर अमल कर दिया है। उन्होंने सीएम की कुर्सी पर बैठते ही किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं। इस कदम के तहत किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ होगा। बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया था। कमलनाथ ने भी कहा था कि सरकार बनते ही सबसे पहला कदम कर्जमाफी के लिए उठाया जाएगा।
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
यह भी देखें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शपथ ग्रहण…देखें LIVE
Add Comment