मुंबई। मुम्बई के घाटकोपर में रस्साकशी के खेल के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। मैदान में कॉलेज की दो टीमों के बीच रस्सी खींचने का खेल चल रहा था। जिसमें कई छात्र-छात्राएं रस्सी को अपनी तरफ खींचने के लिए पूरा जोर लगा रही थीं। जबकि वहां मौजूद दूसरे छात्र दोनों टीम का हौसला बढ़ा रहे थे।
इसी बीच एक टीम दूसरी टीम पर भारी पडऩे लगी। जिसके बाद दूसरी तरफ सबसे आगे खड़ा लड़का रस्सी को अपनी गर्दन के पीछे फंसा कर जोर लगाने लगा। जिसमें रस्सी के दूसरी तरफ खड़ा छात्र उसे अपने सर के पीछे फंसा कर जोर आजमाइश करता दिखा।
इस दौरान उसके ठीक पीछे खड़ी एक लड़की और टीम के दूसरे साथी भी रस्से को अपनी तरफ खींचने के लिए ताकत लगाने लगे। इसी दौरान रस्सी स्टूडेंट की सिर पर फंसी और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद दूसरी तरफ के छात्र जीत का जश्न मनाने लगे।
जबकि लड़के की टीम के लोग उसे उठाने के लिए दौड़े। लेकिन बताया गया कि उसकी वहीं मौत हो गई। ये हादसा पूरा वीडियो में कैद हो गया। हालांकि लड़के की मौत की सही वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम को लिए भेजा है।
यह भी देखें : समुद्री तूफान फेथई सोमवार को आंध्र से टकराएगा… छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश में होगी बारिश…
Add Comment