पाकिस्तानी महिला एजेंट न्यूड होकर करती थी भारतीय जवान को वीडियो कॉल… बदले में निकलवाती थी सेना के राज़…

भारतीय सेना का एक जवान पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनीट्रैप में फंस गया। जवान को आर्मी की खुफिया जानकारी विदेशी मुल्क को देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इंटलीजेंस पुलिस ने जवान से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं।
महिला एंजेट वीडियो कॉल पर न्यूड होकर अश्लील बातें करती थी, जिसके बदले सैनिक सोशल साइट्स के जरिए गोपनीय सूचनाएं उसे देता था।हनीट्रैप में फंसा जवान मूल रूप से सीकर जिले के यालसर गांव का रहने वाला है। जिसका नाम आकाश महरिया (22) है।
वह सितंबर 2018 को सेना में भर्ती हुआ था। उसने जनवरी 2019 में अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली थी।आकाश 17 फरवरी को एक महीने की छुट्टी लेकर गांव आया था। जब उसने पाकिस्तानी एजेंट्स से बात की तो वह इंटेलिजेंस की रडार पर आ गया।
जवान पाकिस्तानी एक महिला एजेंट की फर्जी नाम से बनी एक फेसबुक आईडी से जुड़ा हुआ था। जो कि असल में पाकिस्तानी महिला जासूस की थी। जिसके जरिए उसने सामरिक महत्व की कई जानकारियां उस एजेंट तक पहुंचाईं।
उसने इंटेलिजेंस टीम की पूछताछ में यह बात कबूली है। जवान को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड मांगा गया है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि आकाश महरिया जब शिवरात्रि मेले में फतेहपुर गया हुआ था, उसी दौरान उसे हिरासत में ले लिया था। जब उसके मोबाइल की चैटिंग और हिस्ट्री देकी गई तो सभी हैरान रह गए।
क्योंकि उसमें अश्लील वीडियो और फोटोज मिली हैं। इन न्यूड फोटोज के जरिए ही महिला ने जवान को फंसाकर उससे सेना के बारे में गुप्त जानकारी हासिल की है। इंटेलिजेंस टीम की पूछताछ सामने आया है कि जवान को पाकिस्तानी महिला जासूस को सूचनाएं देने की एवज में कुछ रुपए भी मिलते थे।
प्राप्त इनपुट के आधार पर वह काफी समय से जासूसी गतिविधियों में सक्रिय था। गोपनीय रूप से निगरानी रखते हुए सीआईडी की विशेष टीम और मिलिट्री इंटेलिजेंस उस पर कड़ी नजर बनाए हुई थी। हालांकि अभी तक वह कितनी और क्या सूचनाएं दे चुका है, इसकी पूछताछ फिलहाल जारी है।