देश -विदेशसियासत
लालू प्रसाद यादव की सजा पर फैसला आज नहीं, कल होगा

रांची। बहुचर्चित चारा घोटाले के एक मामले में राष्ट्रीय जनता प्रमुख (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सजा का ऐलान सीबीआई की विशेष अदालत गुरुवार को करेगी। दरअसल, अदालत लालू की सजा आज ही सुनाने वाली थी लेकिन वकील बिंदेश्वरी प्रसाद के निधन के कारण सजा पर सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी गई है। इससे पहले लालू को कड़ी सुरक्षा के बीच बिरसा मुंडा कारागार से रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में लाया गया। इस दौरान अदालत की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। लालू के साथ आरजेडी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद दिखे।