छत्तीसगढ़स्लाइडर

मौसम ने बदला मिजाज…सुबह छाया रहा कोहरा…दिन में जलानी पड़ी गाड़ियों की हेड लाइट…साइक्लोन का असर…हो सकती है बारिश…

रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार को मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ नजर आया। सुबह काफी होकरा छाया हुआ था। दस मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़क पर वाहन चलाने के लिए हेड लाइट जलानी पड़ रही थी। बड़े वाहनों के तो पहिए ही थम गए थे। होकरा सुबह 8.30 बजे तक रहा। कोहरा छटने के बाद सड़कों पर यातायात सामान्य हो पाया। कोहरे की वजह से छोड़ी ठंड भी बढ़ी।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम करवट ले रहा है। तीन-चार दिनों तक बदली छाई हुई थी। बूंदाबादी भी हुई। लगा की मौसम खुल गया है लेकिन आज सुबह अचानक कोहरा छा गया। बताया जाता है कि अगले दो दिन बाद प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होगी। इसकी वजह एक साइक्लोन को माना जा रहा है। साइक्लोन बनने के बाद बारिश होगी और फिर ठंड बढ़ जाएगी।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि 16 और 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ में हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। इसकी वजह एक साइक्लोन बनने को माना जा रहा है। दक्षिणी-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक दबाव बना हुआ है। इसके तीव्र होने की संभावना है इससे साइक्लोन बनेगा, लिहाजा बारिश हो सकती है।



राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। सुबह बादल घिरे रहने के कारण हवा में नमी रही। लोगों ने कड़क ठंड महसूस की। खासकर गांवों व शहर के आउटर में कड़ाके की ठंड थी। हालांकि न्यूनतम तापमान में प्रदेश के रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में कमी दर्ज की गई। बस्तर संभाग में मामूली बढ़ोतरी हुई।

मौसम विभाग की माने तो अभी भी प्रदेश के दक्षिण छत्तीसगढ़ से कर्नाटक तक विदर्भ होते हुए एक द्रोणिका बनी है। इसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण बस्तर में हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर प्रदेश के अन्य इलाकों में भी दिखेगा। मौसम विज्ञान विभाग का दावा है कि रायपुर में दो दिन के बाद ठंड बढ़ सकती है।

यह भी देखें : राफेल कोर्ट में फेल…Supreme Court ने डील को दी क्लीन चिट, कहा…रक्षा सौदे में अदालत की दखलंदाजी ठीक नहीं 

Back to top button
close