छत्तीसगढ़स्लाइडर

इस्तीफे का दौर जारी…RDA अध्यक्ष के साथ ही संचालक मंडल आज शाम पद से त्याग पत्र सौंपेंगे…

रायपुर। राज्य में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न निगम-मंडलों और आयोगों में पदस्थ अध्यक्ष और पदाधिकारियों के इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज शाम रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सहित संचालक मंडल के सदस्य अपना इस्तीफा देने वाले हैं।



आरडीए सूत्रों ने बताया कि रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव के साथ ही उपाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर व गोवर्धन खंडेलवाल आज शाम अपना इस्तीफा देने वाले हैं। इसके अलावा रायपुर विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल में शामिल सदस्य गोपी साहू, नारद कौशल, रविन्द्र बंजारे, सुनयना शुक्ला, हेम लक्ष्मी भी आज शाम को अपना इस्तीफा दे देंगे।

बताया जाता है कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालक मंडल के सदस्य आज शाम को रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचेंगे और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। सभी लोगों का इस्तीफा आवास एवं पर्यावरण विभाग को प्रेषित कर दी जाएगी, क्योंकि सभी की नियुक्ति आदेश विभाग से ही जारी हुई थी।

यह भी देखें : VIDEO: नई सरकार के लिए पहुंच गई नई गाड़ियां…प्रशासन की तैयारियां शुरू… 

Back to top button
close