Breaking Newsचुनाव 2019देश -विदेशसियासतस्लाइडर

काफी मान-मनौव्वल के बाद आखिर मान ही गई ‘प्रज्ञा ठाकुर’… ले लिया नामांकन वापस…

भोपाल लोकसभा सीट से नामांकन वापिसी के दिन आखिरकार प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नाम वापस ले लिया है। चौंकिए मत…आप जो समझ रहे हैं ये वो प्रज्ञा ठाकुर है।

ये प्रज्ञा ठाकुर है भाजपा प्रत्याशी की हमनाम, लेकिन भोपाल लोकसभा सीट से ही उनके खिलाफ नामांकन दाखिल कर एकतरफ से उनकी परेशानी बढ़ा दी थी, लेकिन नाम वापस लेकर उसने भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की राहें आसान कर दी। इतना ही नहीं प्रज्ञा ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी के घर पहुंच भाजपा की सदस्यता भी ले ली और वो उनके समर्थन में भी उतर आई है।



वैसे एक जैसा नाम होने की वजह से निर्दलीय उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर भाजपा के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती थीं। प्रज्ञा ठाकुर के नामांकन भरने के बाद से ही भाजपा उन्हें मनाने की कोशिश में लगी थी।
WP-GROUP

भाजपा को अंदेशा था कि एक जैसा नाम होने की वजह से उसके कई वोट निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में जा सकते हैं। लिहाजा, मालीपुर पीरगेट निवासी प्रज्ञा ठाकुर को मनाने के लिए भाजपा के कई नेता 24 अप्रैल से लगे हुए थे। और आखिरकार, उन्हें मनाने में कामयाब भी हो गए।

यह भी देखें : 

EVM में कमल निशान के नीचे BJP का नाम…चुनाव आयोग में शिकायत…हटाने की मांग…

Back to top button
close