नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के छावला क्षेत्र में एक युवक ने अपने बचपन का प्यार को पाने के लिए प्रेमिका के पति की हत्या कर दी। युवक मृतक पर 35 से अधिक बार चाकू से वार किया था।
दिल्ली के छावला-बिजवासन रोड पर खेतों के किनारे झाडिय़ों में शनिवार को खून से लथफथ एक क्षत-विक्षत शव मिला था। युवक के हाथ पर ओम गुदा हुआ था। पुलिस को लगा कि शव लापता अमित कुमार उर्फ जनी का हो सकता है। परिवार से संपर्क किया गया तो पता चला कि शव उसी का था।
पुलिस ने जॉनी की पत्नी और परिवार से पूछताछ की। परिवार ने बताया कि कुछ रोज पहले जॉनी की पत्नी के दोस्त सचिन से जॉनी का झगड़ा हुआ था। पुलिस ने सचिन के घर दबिश दी तो वह 7 दिसंबर से गायब था।
पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। उसने बताया कि अपने बचपन के प्यार (मृतक की पत्नी) से शादी करने के लिए हत्या की थी। 2011 में दोनों भागने वाले थे लेकिन शादी हो गई। इसके बाद भी दोनों छीप कर मिलते रहे। सितंबर तक सबकुछ वैसे ही चलता रहा।
इस बीच जॉनी ने एक दिन दोनों को एक साथ देख लिया। जॉनी ने उसे परिवार से दूर रहने के लिए कहा, उसके बाद उसने जॉनी का कत्ल करने का फैसला कर लिया।
7 दिसंबर को सचिन ने जॉनी से मुलाकात के लिए बुलाया। वह अपने दो दोस्तों सनी और बबलू के साथ पहुंचा और जऩी पर चाकुओं से वार कर उसे मार डाला।
यह भी देखे: परामर्श केंद्र में पुरुषों की गुहार- कमरे में बंद कर पिटती है पत्नी…स्मार्ट नहीं होने का देती है ताना…
Add Comment