रायपुर। राजधानी के कांग्रेस भवन में जीत का जश्न शुरू हो गया है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झुमते हुए खुशियां मना रहे हैं। काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में जिस तरह से परिणाम आ रहे हैं इससे स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस 67 सीटों पर आगे हैं। वहीं कांग्रेस के डेढ़ दर्जन प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं। दूसरी ओर भाजपा ने अभी तक जीत की बोहनी तक नहीं की है।
नतीजे देख कर कांग्रेस में उत्साह का वातावरण है। कांग्रेस प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस भवन पहुंच रहे हैं। कांग्रेस भवन में गुलाल, फूल मालाओं से प्रत्याशियों का स्वागत किया जा रहा है।
ढोल-नगाड़े बजने शुरू हो गए हैं। पटाखे फोड़कर भिठाईयां बांटी जा रही है। पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल कांग्रेस भवन पहुंचे तो उन्हें गुलाल से नहला दिया गया। मतदाताओं ने जिस प्रकार से कांग्रेस पर विश्वास जताया है उसकी कल्पना तक कांग्रेस ने नहीं थी।
शाम के 5 बज गए हैं लेकिन भाजपा के एक भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीते हैं। वहीं कांग्रेस के लगभग डेढ़ दर्जन प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं। राजिम से अमितेश शुक्ला ने तो ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
उन्होंने भाजपा के संतोष उपाध्याय को 57 हजार वोटों से हराया है। मुख्यमंत्री के दावेदार अंबिकापुर सीट के प्रत्याशी टीएस सिंहदेव भी 40 हजार वोटों से चुनाव जीत गए हैं।
यह भी देखे: कलेक्टर की नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ने वाले ओपी चौधरी हार गए हैं…कांग्रेस के उमेश पटेल विजयी…
Add Comment