छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री समेत 4 मंत्री आगे…बाकी पीछे…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 की मतगणना के शुरुआती दो घंटे के रूझान कांग्रेस के पक्ष में जा रहे हैं। कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। 56 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। वहीं सत्ताधारी दल भाजपा 27 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ गठबंधन 7 सीटों पर आगे चल रही है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के रूझानों में मुख्यमंत्री सहित 4 मंत्री शुरुआत मतगणना में आगे चल रहे हैं। राजनांदगांव से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, रायपुर दक्षिण से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कुरुद से मंत्री अजय चन्द्राकर और भैयालाल रजवाड़े आगे चल रहे हैं।
वहीं लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत रायपुर पश्चिम विधानसभा, भिलाई से मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डे, और मंत्री दयालदास बघेल नवागढ़ विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने बढ़त बनाई हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अजीत जोगी मरवाही विधानसभा से आगे चल रहे हैं। खरसिया विधानसभा से कांग्रेस के उमेश पटेल आगे चल रहे हैं। उमेश के खिलाफ भाजपा ने रायपुर कलेक्टर ओमप्रकाश चौधरी को उतारा था। उमेश पटेल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष स्व. नंदकुमार पटेल के बेटे हैं।
यह भी देखे : अमर अग्रवाल और बृजमोहन पीछे…अमितेश, रुद्रगुरु आगे…कसडोल में गौरीशंकर भी पीछे…