
रायपुर। मतगणना का पहला दौर खत्म हो गया है। छाई घंटे की गणना में अब तक पूरी 90 सीटों पर रूझान आ चुके हैं। शुरुआती दौर में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। इस रूझान ने कांग्रेसी उत्साहित हैं। कांग्रेस भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम में खुशी का माहौल है।
गणना स्थल के बाहर भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी साफ देखी जा सकती है। कार्यकर्ता डांस कर खुशी मना रहे हैं। कांग्रेस के कंट्रोल रूप में मीडिया विभाग के चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता डटे हुए हैं और लगातार मतगणना पर नजर बनाए हुए हैं।
यह भी देखे : LIVE विधानसभा चुनाव RESULTS कुरुद से अजय चंद्राकर आगे…