रविकांत तिवारी, देवभोग। न्यायधीश श्रीमती खिलेश्वरी सिन्हा ने शनिवार को झाखरपारा में स्कूली बच्चों के बीच पहुंची। इस दौरान श्रीमती सिन्हा ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए नाबालिग बच्चों पर होने वाले अपराध से अपने आप को बचाने एवं सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने लैंगिक अपराध के साथ ही गुड टच और बेड टच के विषय में बच्चों की क्लास भी ली.श्रीमती सिन्हा ने बताया कि बच्चों को यदि कोई व्यक्ति छूता है और उन्हें लगता है कि उन्हें कोई व्यक्ति गलत जगह छू रहा है,तो ऐसे में वे इसकी जानकारी अपने माता-पिता या फिर स्कूल के शिक्षक को दे सकते है,उन्होंने बताया कि यदि कोई अनजान व्यक्ति किसी तरह का चीज देता है या फिर अपने साथ जाने के लिए कहता है,तो उसे मना करते हुए सुरक्षित स्थान पर आ जाना चाहिए।
न्यायधीश ने छात्र-छात्राओं को बताया कि आज के समय में शिक्षा का जीवन में बहुत ज्यादा अहम् स्थान है। एक शिक्षित व्यक्ति का समाज में अलग ही स्थान होता है.शिक्षित व्यक्ति अपने अधिकारों को समझ पाता है।
ऐसे में विधार्थियों को समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई में ज्यादा से ज्यादा ध्यान लगाना चाहिए.कार्यक्रम में मौजूद थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम ने बताया कि यातायात नियम का पालन हमेशा करना चाहिए। यातायात नियम का पालन करने से व्यक्ति सड़क पर हमेशा सुरक्षित रहता है.
उन्होंने बताया कि यातायात नियम का पालन नहीं किए जाने की स्थिति में चालान भी काटा जाता है.कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य के.सी.बघेल,सतीश गिरी गोस्वामी,विजेन्द्र यादव,महिला आरक्षक संजू भारती,गायत्री बघेल उपस्थित थे। अन्यायधीश श्रीमती खिलेश्वरी सिन्हा और थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम ने कार्यक्रम के दौरान अंधविश्वास को लेकर स्कूली बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जादू-टोना जैसी कोई चीजें नहीं होती,ये मन का भ्रम है।
यह भी देखे: शौक पूरा करने तोड़ा मेडिकल दुकान का ताला…लैंपटाप व 3 नग चांदी का सिक्का जब्त…
Add Comment