छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: भाजयुमो की बैठक शुरू, 25 लाख नए मतदाता को जोड़ने का लक्ष्य, घर-घर संपर्क

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक में आज एकात्म परिसर में होने वाली बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी रंजीत दास और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक मिशन 65 प्लस को लेकर आयोजित किया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 25 लाख नए मतदाता पहली बार मतदान करेंगे वह युवा मोर्चा द्वारा जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और घर घर जाकर संपर्क किया जा रहा है।



विजय शर्मा ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद लोगों की जान बचाने के लिए भाजपा सरकार ने संजीवनी एक्सप्रेस गर्भवती महिलाओं के लिए महतारी एक्सप्रेस आम जनता के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की गई है।

इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ के नए युवाओं को दी जाएगी और निश्चित ही नए युवा चेहरा भारतीय जनता पार्टी को मतदान करेंगे इसी वजह से आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक रखी गई है और भाजपा की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचा भाजपा वोट मांगेंगे। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने यह भी कहा कि 25, 26, 27, अक्टूबर को हैदराबाद में युवा मोर्चा का एक बड़ा अधिवेशन होने वाला है।

यह भी देखे : VIDEO: BSP में बड़ा हादसा, कोक ओवन में भयानक विस्फोट, गैस पाइप लाइन में आग, 8 की मौत 

Back to top button
close