रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेसियों को ईवीएम पकड़कर सोने की सलाह दी इस पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि पहले देश बचाने गोरों से लड़े है अब लोकतंत्र बचाने जनादेश के चोरों से लड़ाई लड़ेंगे। आवश्यकता पड़ी तो ईवीएम को पकड़कर भी सो जाएंगे लेकिन लोकतंत्र की मर्यादा और लोकतंत्र को तार-तार करने की फिराक में बैठे भाजपा के मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि 15 साल से जनता के हक अधिकार को डकार रही सत्ता सुख भोग रहे भाजपा के नेताओ को अब जेल जाने की चिंता सता रही है।
भाजपा के नेताओ ने किसानों महिलाओं मजदूरों युवाओं के नाम से योजना बनाकर अपने उद्योगपति समर्थकों के साथ कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार कर छत्तीसगढ़ के खजाने को लूटने का काम किया है। सत्ता परिवर्तन की स्पष्ट संकेत से छत्तीसगढ़ के लुटेरों की रात की नींद और दिन का चैन खो गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता रमन सरकार के कुशासन से मुक्ति पाने मतदान किया है। राज्य की जनता के साथ भाजपा की सरकार ने अन्याय किया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश की जनता को न्याय मिलेगा। कांग्रेस की सरकार पुरखों के सपनों को पूरा करेगी छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल होगा युवाओं के हाथ में रोजगार होगा, महिलाएं सुरक्षित होगी, व्यापारी निर्भय होकर व्यापार करेंगे। छत्तीसगढ़ में 15 सालों में हुए भ्रष्टाचार घोटालों की जांच होगी और आरोपी जेल में रहेंगे।
यह भी देखें : महिला का पर्स छिनकर भागने वाला आरोपी मैकेनिकल इंजीनियर…पुलिस की गिरफ्त में एक अपचारी
Add Comment