छत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

रायपुर : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… बिलासपुर-झारसुगुड़ा डाउन लाइन में ये गाड़िया 8 जनवरी को रहेगी रद्द

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के बिलासपुर-झारसुगुडा डाउन लाइन में अपरिहार्य परिचालन कारणों से कल शनिवार को कुछ गाडिय़ां प्रभावित रहेंगी। प्रभावित होने वाली गाडिय़ों में बिलासपुर एवं टिटलागढ़ से छुटने वाली 58214/58213 बिलासपुर-टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर रद््द रहेगी। इसी प्रकार शुक्रवार को इतवारी से छुटने वाली 58112 इतवारी-टाटानगर पैसेंजर शनिवार को इतवारी-झारसुगुड़ा के मध्य रद््द रहेगी।

टाटानगर से छुटने वाली 58111 टाटानगर-इतवारी पैसेंजर को झारसुगुड़ा में समाप्त कर यही से वापस 58112 इतवारी-टाटा पैसेंजर बनाकर एक घंटे देरी सें झारसुगुडा के लिए रवाना की जायेगी। पैसेंजर गाडिय़ों के प्रभावित होने से यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए दुर्ग से छूटने वाली 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी।

यह भी देखें : तंबाकू से भी ज्यादा खतरनाक है ये प्रदूषण, देश में हर 8वीं मौत इसी से! 

Back to top button
close