Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

VIDEO, BIG BREAKING : कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी नितिन गडकरी की तबियत…स्टेज पर हुए बेसुध…राजयपाल ने संभाला फिर भी गिर पड़े कुर्सी पर

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। गडकरी स्टेज पर ही बेहोश हो गए। इस दौरान राज्य के गवर्नर विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे।

गवर्नर ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला। नितिन गडकरी को अस्पताल ले जाया गया है।नितिन गडकरी अहमदनगर में महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए गए थे।



जिस दौरान वे राष्ट्रगान के दौरान खड़े हो रहे थे, तभी वह अचानक बेहोश हो गए। वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर नितिन गडकरी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।गौरतलब है कि नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं, अभी नागपुर से सांसद भी हैं।

यह भी देखें : मोदी सरकार का आम लोगों को एक और बड़ा तोहफा…मर्ज कैसा भी हो…ये अस्पताल करेगा सिर्फ 10 रुपए में इलाज… 

Back to top button
close