छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

जगदलपुर स्ट्रांग रूम मामला…कलेक्टर बोले…EVM पूरी तरह सुरक्षित…

जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अय्याज तम्बोली ने कहा है कि जगदलपुर के धरमपुरा में स्थित महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखे हुए सभी ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रथम तल पर स्थापित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के तीन लेयर हैं।

उन्होंने कहा कि परिसर के मैदान में कुछ दूरी पर स्थित रिलायंस टॉवर के मेंटेनेंस के लिए रिलायंस के दो कर्मचारी मेंटेनेंस के कार्य को कर रहे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

दोनों कर्मचारी निजी कंपनी में कार्यरत हैं जिन्हें परिसर में प्रवेश हेतु अधिकृत नहीं किया गया है। बिना अनुमति इन दोनो व्यक्तियों को परिसर में प्रवेश देकर नियमों का उल्लंघन करने व अपने दायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण प्रथम लेयर पर सुरक्षा का कार्य कर रहे दो सुरक्षा कर्मियों आरक्षक इंद्र कुमार पैंकरा और प्रधानारक्षक केशव साहू को निलंबित किया गया है।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा की जा रही है। स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित है। ईवीएम और वीवीपेट को लैपटॉप से दूर बैठकर टेम्पर करना संभव नही है। स्ट्रांग रूम भवन परिसर में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा प्रवेश नहीं किया गया है।

यह भी देखे : VVPAT पर्ची से गणना हुई तो नतीजे आएंगे आधी रात के बाद…कांग्रेस को EVM में गड़बड़ी की आशंका…कर सकते हैं शिकायत… 

Back to top button
close