
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने सिविल जजों कि पदोन्नति सूची जारी की है। साथ ही जजों की स्थानांतरण सूची भी जारी की है। जिन जजों को पदोन्नत किया गया है उसमें एकता अग्रवाल सिविल जज वर्ग 2 के मरवाही से चिरमिरी सिविल जज वर्ग 1 पर प्रमोट किया है। पवन कुमार अग्रवाल सिविल जज वर्ग 2 को केशकाल से रायपुर सिविल जज वर्ग एक और पंकज दीक्षित सिविल जज वर्ग 2 को पिथौरा से बालोद सिविल जज वर्ग 1 बनाया गया है।
हाईकोर्ट में जजों की स्थानांतरण सूची भी जारी की है। इनमें भूपेंद्र कुमार वासनिकर सिविल जज वर्ग 1 को चिरमिरी से दुर्ग समान पद पर स्थानांतरित किया है। वहीं शीलू सिंह सिविल जज वर्ग 2 को पखांजूर से तखतपुर सिविल जज वर्ग 2 के पद पर और कुमारी चेतना ठाकुर सिविल जज वर्ग 2 रायपुर से रायपुर एडिशनल जज वर्ग 1 कार्यालय में समान पद पर, आनंद कुमार सिंह सिविल जज वर्ग 2 कोंडागांव से मरवाही सिविल जज वर्ग 2 के पद पर, कुमारी दीपा सुचिता तिर्की सिविल जज वर्ग 2 को तखतपुर से पखांजूर सिविल जज वर्ग 2 के पद पर, उमेश कुमार भागवाटकर सिविल जज वर्ग 2 को बिलासपुर से केशकाल समान पद पर, कुमारी कामिनी जायसवाल सिविल जज वर्ग 2 को जगदलपुर से पिथौरा समान पद पर और कुमारी लिनाम बंसोड़ सिविल जज वर्ग 2 को जशपुर से बिलासपुर सिविल जज वर्ग 2 के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
यह भी देखें : VVPAT पर्ची से गणना हुई तो नतीजे आएंगे आधी रात के बाद…कांग्रेस को EVM में गड़बड़ी की आशंका…कर सकते हैं शिकायत…