प्रदेश में मजदूर दलाल फिर सक्रिय…झारखंड के ईंट भट्ठा में काम दिलाने ले जा रहे…एक गिरफ्तार…

चंद्रशेखर प्रभाकर ,महासमुन्द। झारखंड में काम दिलाने का झांसा देकर स्थानीय मजदूरों को ले जाते हुए एक दलाल को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। दलाल के साथ काफी संख्या में मजदूर अपने परिवार के साथ थे।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में धान कटाई और मिजाई के बाद मजदूरों को बाहर ले जाने के लिए एक बार फिर मजदूर दलाल सक्रिय हो गए हैं। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक दलाल कुछ मजदूरों को वाहन में बैठकर बाहर ले जा रहा है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी परेश पांडेय एवं टीम ने तत्काल जमनीडीह चौक के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक पिकअप वहान को रोका गया। वहान में काफी संख्या में मजदूर सवार थे। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी थे। सभी मजदूर जमनीडीह थे।
पूछताछ में मजदूरों ने बताया कि उन्हें रांची (झारखंड) के ईंट भट्ठा में काम दिलाने के लिए ले जाया जा रहा है। मजदूर दलाल का नाम अमृतलाल खुटे जमनीडीह चौकी भवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद बताया गया है।
वे पैसा देकर मजदूरों को भेज रहा था। मजदूरों एवं मजदूर दलाल अमृत खुटे को अग्रिम कार्रवाई के लिए चौकी भवरपुर के सुपर्द किया गया है।
यह भी देखे : दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत…शिक्षक की मौत…दो घायल…